ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

इटावा में स्कूल बस में लगी भीषण आग, कुछ देर पहले ही उतरे थे बच्चे

सरोवरनगर में बस से धुआं उठते ही मचा हड़कंप, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू; बड़ा हादसा टला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
इटावा में स्कूल बस में लगी भीषण आग, कुछ देर पहले ही उतरे थे बच्चे
इटावा में स्कूल बस में लगी भीषण आग, कुछ देर पहले ही उतरे थे बच्चे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा जिले के इटावा कस्बे में गुरुवार सुबह महादेव स्कूल की बस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस से कुछ समय पहले ही बच्चे नीचे उतर चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना सुबह करीब 8:30 बजे सरोवरनगर क्षेत्र की है। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सरोवरनगर में खड़ी महादेव स्कूल की बस से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका और पुलिस को दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

बस में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संबंधित स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: