ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

इटावा में गीली लकड़ियों से भरे दो ट्रक पकड़े, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

गश्त के दौरान गैता रोड पर कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज; ट्रकों में भरी लकड़ी की जांच जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
इटावा में गीली लकड़ियों से भरे दो ट्रक पकड़े, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
इटावा में गीली लकड़ियों से भरे दो ट्रक पकड़े, हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा ग्रामीण। जिला कोटा ग्रामीण पुलिस के विशेष अभियान के तहत इटावा थाना पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गीली लकड़ियों से भरे दो ट्रक जब्त किए हैं। पुलिस ने दोनों अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस अधीक्षक सुजित शंकर ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़, बदमाशों की चेकिंग तथा अवैध हथियार, मादक पदार्थ और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा और इटावा वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश सरावग के सुपरविजन में थानाधिकारी अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर की रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैता रोड पर कार्रवाई की।

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गीली लकड़ियों से भरे दो ट्रकों को जब्त किया। मौके से रमजान पुत्र दीना, उम्र 42 वर्ष, निवासी मेहराव पट्टी, मेवली, जिला नूंह, हरियाणा तथा मुस्तकीम पुत्र अब्दुल गफूर मेव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिलाखरी, थाना धौज, जिला फरीदाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में थाना इटावा में प्रकरण संख्या 377/26 और 378/26 दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस तथा वन अधिनियम 1953 की धारा 41 और 42 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस लकड़ी के स्रोत, परिवहन और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक हुकम सिंह, कांस्टेबल विकास, विजेन्द्र, प्रकाश सिंह और कुलदीप शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: