ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

तेजाजी मेले के पोस्टर में विधायक का फोटो नहीं, एनएसयूआई ने जताया विरोध

एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, विधायक चेतन पटेल को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देने की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
तेजाजी मेले के पोस्टर में विधायक का फोटो नहीं, एनएसयूआई ने जताया विरोध
तेजाजी मेले के पोस्टर में विधायक का फोटो नहीं, एनएसयूआई ने जताया विरोध
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा। नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित वीर तेजाजी डोल मेले के पोस्टर में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल का फोटो नहीं होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्रीय विधायक को कार्यक्रम में उचित सम्मान एवं प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पंकज ने आरोप लगाया कि मेले की प्रचार सामग्री में विधायक का नाम और फोटो शामिल नहीं करना तथा कार्यक्रम में उचित स्थान नहीं देना जनप्रतिनिधि का अपमान है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक आयोजनों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कोमल मीणा और गोविंद सिसोदिया सहित कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि प्रचार सामग्री में विधायक को स्थान नहीं दिए जाने से नाराजगी है। ज्ञापन में प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने और आगामी कार्यक्रमों में विधायक को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई।

इस दौरान अय्यूब अली, भुवनेश सुमन, सलमान खान, रफीक, पवन मीणा, कौशल गुर्जर, जितेंद्र मीणा, अंकित मीणा, उग्रसेन मीणा और प्रवीण सिसोदिया सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: