ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

अंडर-14 जिला स्तरीय वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस का शानदार प्रदर्शन

बालक टीम ने जीता खिताब, बालिका टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अंडर-14 जिला स्तरीय वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 जिला स्तरीय वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस का शानदार प्रदर्शन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा।खेल मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस, इटावा के विद्यार्थियों ने अंडर-14 जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की बालक टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थानहासिल किया, जबकि बालिका टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्कूल ऑफ जॉय एंड हैप्पीनेस की टीम का सामना विद्यांजलि स्कूल, कोटा की टीम से हुआ। रोमांचक मुकाबले में इटावा की टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए विद्यांजलि स्कूल की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में भी विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन किया। टीम ने जेएलएन संस्कार एकेडमी स्कूल को हराकर तृतीय स्थान हासिल किया।

दोनों टीमों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय निदेशक रजनीश नागर और विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: