ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

नगर का विकास प्राथमिकता, मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर : निर्मला नागर

इटावा के वार्ड 20 में पार्षद एवन बैरवा और पालिकाध्यक्ष ने मतदाताओं का जताया आभार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नगर का विकास प्राथमिकता, मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर : निर्मला नागर
नगर का विकास प्राथमिकता, मूलभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर : निर्मला नागर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

इटावा। नगरपालिका के वार्ड 20 में पार्षद एवन बैरवा और नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर ने पहुंचकर मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान वार्ड के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का फूलमालाओं, शॉल और साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर ने कहा कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा।

वार्ड पार्षद एवन बैरवा ने कहा कि वे वार्डवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने स्वच्छता, सड़क, बिजली और पानी सहित वार्ड की अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: