ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

वार्ड 26 में ‘स्वच्छता से समृद्धि की ओर’ अभियान शुरू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
वार्ड 26 में ‘स्वच्छता से समृद्धि की ओर’ अभियान शुरू
वार्ड 26 में ‘स्वच्छता से समृद्धि की ओर’ अभियान शुरू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ इटावा

इटावा। महात्मा गांधी जयंती पर नगरपालिका के वार्ड 26 में ‘स्वच्छता से समृद्धि की ओर’ अभियान की शुरुआत की गई। पार्षद शिवप्रकाश मंगल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर मुख्य अतिथि और महावीर नागर विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता पार्षद शिवप्रकाश मंगल ने की।

अभियान की शुरुआत पालिका अध्यक्ष, पार्षद और अतिथियों ने झाड़ू लगाकर की। इसके बाद वार्ड में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता संबंधी नारे लगाए गए।

पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाना नगरपालिका की प्राथमिकता है। स्वच्छता से ही स्वस्थ इटावा बनेगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आमजन के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे। इटावा को हराभरा बनाना भी प्राथमिकताओं में शामिल है।

पार्षद शिवप्रकाश मंगल ने कहा कि स्वच्छता से समृद्धि आती है और समृद्धि ही विकास का आधार है। वार्ड को स्वच्छ बनाना उनका पहला प्रयास रहेगा। उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: