मंडाना। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर देर रात जगपुरा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई पलटी खाते हुए वापस सीधी हो गई। हादसे के समय कार में छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार सवार था। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही थी।
जगपुरा के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। दुर्घटना के समय कार के पीछे कोई दूसरा वाहन नहीं था, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था।
दुर्घटनाग्रस्त कार काफी देर तक डिवाइडर के बीच पड़ी रही।
