ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कृष्णा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बने जयदेव सुखेजा, पांचवीं बार मिली जिम्मेदारी

कॉलोनीवासियों ने सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष, माल्यार्पण कर किया स्वागत; विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का जताया भरोसा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कृष्णा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बने जयदेव सुखेजा, पांचवीं बार मिली जिम्मेदारी
कृष्णा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बने जयदेव सुखेजा, पांचवीं बार मिली जिम्मेदारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा | नागरिक अभिव्यक्ति। कृष्णा नगर विकास समिति (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष पद पर कॉलोनीवासियों ने सर्वसम्मति से जयदेव सुखेजा को निर्वाचित किया है। चंद्रपाल शास्त्री के संरक्षण में आयोजित बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। समिति के सदस्यों ने लगातार पांचवीं बार उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपकर उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया।

पूर्व कार्यकाल के कार्यों को देखते हुए जताया भरोसा

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जयदेव सुखेजा के पिछले कार्यकाल में कॉलोनी के विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए गए। क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और नगर निगम सहित शासन-प्रशासन के सहयोग से विकास कार्य करवाने में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई।

सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कॉलोनी के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित कॉलोनीवासियों और समिति सदस्यों ने जयदेव सुखेजा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

विकास कार्यों को गति देने का भरोसा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयदेव सुखेजा ने सभी कॉलोनीवासियों और समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पांचवीं बार विश्वास जताना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं में सुधार और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुरेश चावला, अजय पंजवानी, चरण सिंह ओबेरॉय, वर्धमान ठेकेदार, यूआईटी राकेश, हरि सिंघानी, राजेश प्रॉपर्टी, ओम केशवानी, निर्मला जायसवाल, अंजलि चांदवानी, हरगुन दास, हरि रामानी, सुरेश होजरी, मोहन चंचलानी, उमाशंकर बोधीजानी, सत्यनारायण सोनी, शोभा हीरानंदानी, किरण हर्ष, प्रिया केसवानी और उषा चंदवानी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: