ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

जानकी लाल जांगिड़ निर्विरोध बने आदर्श हाड़ौती जांगिड़ ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष

विश्वकर्मा मंदिर में समाज की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, जल्द गठित करेंगे नई कार्यकारिणी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जानकी लाल जांगिड़ निर्विरोध बने आदर्श हाड़ौती जांगिड़ ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष
जानकी लाल जांगिड़ निर्विरोध बने आदर्श हाड़ौती जांगिड़ ब्राह्मण उत्थान समिति के अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 30 अक्टूबर। आदर्श हाड़ौती जांगिड़ ब्राह्मण उत्थान समिति, महावीर नगर तृतीय की ओर से गुरुवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जानकी लाल जांगिड़ (डाबर वालों) को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया

बैठक में समाज के विकास कार्यों को गति देने और मंदिर समिति के नेतृत्व को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

वरिष्ठ समाजजनों के मार्गदर्शन में अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

वरिष्ठ समाजजनों की रही मौजूदगी

बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ (रोटेदा वाले), भूतपूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल लाल जांगिड़, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश (कोटड़ा दीपसिंह) और भूतपूर्व अध्यक्ष राधेश्याम विशेष रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा अमरलाल शर्मा, जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन के अध्यक्ष शंभू दयाल जांगिड़, सूरजमल (आमली), जगदीश जांगिड़ और सुरेश (छावनी) सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

समाज और मंदिर के विकास का दिया भरोसा

निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत होने पर जानकी लाल जांगिड़ ने समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज और मंदिर के विकास के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन के कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: