ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने पोस्टमास्टर्स को किया सम्मानित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने पोस्टमास्टर्स को किया सम्मानित
जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने पोस्टमास्टर्स को किया सम्मानित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जेसीआई सप्ताह 2026 के सातवें और अंतिम दिन जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से ‘सैल्यूट द साइलेंट स्टार्स’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत समाज में निरंतर और निस्वार्थ सेवाएं देने वाले पोस्टमास्टर्स को सम्मानित किया गया।

जेसीआई बूंदी ऊर्जा की अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल ने कहा कि पोस्टमास्टर्स समाज के साइलेंट स्टार्स हैं। उनका समर्पण और जिम्मेदारी सभी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे कर्मठ लोगों का सम्मान करना संस्था के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अंकिता अग्रवाल रहीं। इस दौरान जेसी नेहा शर्मा, जेसी प्रीति दौलतानी और जेसी रुचि सोमानी ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने कहा कि पोस्टमास्टर्स अपने कर्तव्य के माध्यम से समाज को लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें ‘अनसंग हीरोज’ के रूप में सम्मानित किया गया। जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने कहा कि समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ऐसे लोगों को पहचान और सम्मान मिलना जरूरी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: