बूंदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से जेसीआई सप्ताह-2026 के चौथे दिन “जे-कॉम ओरिएंटेशन – व्यवसाय एवं नेटवर्किंग विकास” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यवसाय विकास, नेटवर्किंग, नेतृत्व और व्यक्तिगत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।
जे-कॉम प्रशिक्षक एवं जेसीआई कोटा 1.0 के जेएफडी हुकुम सिंह ने 20 से अधिक जेसीआई एवं गैर-जेसी महिलाओं को जेसीआई और जे-कॉम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जे-कॉम के माध्यम से सदस्य अपने व्यवसायिक नेटवर्क का विस्तार करने के साथ नेतृत्व क्षमता और व्यक्तिगत कौशल भी विकसित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जेसीआई सप्ताह समन्वयक ज़ोन-5 ख्याति भंडारी, अध्यक्ष अंकिता नूवाल, सचिव नेहा मंत्री, कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा, अनुकृति विजय, सोनल नूवाल, कृष्णा श्रृंगी, उमा माहेश्वरी, एकता जैन, रानू खंडेलवाल, प्रियंका जाजू और कुसुम खत्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने जे-कॉम से जुड़े अवसरों और नेटवर्किंग के विभिन्न तरीकों की जानकारी प्राप्त की।
