ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

ज़ोनकॉन में जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने जीते कई पुरस्कार, बढ़ाया बूंदी का गौरव

संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सेवा और व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ज़ोनकॉन में जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने जीते कई पुरस्कार, बढ़ाया बूंदी का गौरव
ज़ोनकॉन में जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने जीते कई पुरस्कार, बढ़ाया बूंदी का गौरव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। चित्तौड़गढ़ में आयोजित ज़ोनकॉन में जेसीआई बूंदी ऊर्जा ने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार हासिल किए।

संस्था को संगठनात्मक गतिविधियों, व्यक्तिगत विकास कार्यक्रमों, बुलेटिन प्रकाशन और सामाजिक सेवा कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। तीन रक्तदान शिविर आयोजित करने पर संस्था को लाइफलाइन पुरस्कार भी मिला।

समारोह में संस्था अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल, सचिव जेसी नेहा मंत्री, ज़ोन डायरेक्टर जेसी अंशुल जैन और ज़ोन कोऑर्डिनेटर जेसी ख्याति भंडारी उपस्थित रहे। ज़ोन प्रेसिडेंट बी.के. डाड ने संस्था को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

कई श्रेणियों में मिला सम्मान

जेसीआई बूंदी ऊर्जा को ज़ोन के सर्वश्रेष्ठ स्थानीय व्यक्तिगत विकास (ID) कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ स्थानीय संगठन अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ स्थानीय संगठन बुलेटिन, ज़ोन प्रेसिडेंट एक्सीलेंस अचीवर, सर्वश्रेष्ठ जेसीआई सप्ताह, जेसीसैट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जेसीसैट उत्कृष्टता पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला।

व्यक्तिगत उपलब्धियों में जेसी अंशुल जैन को उत्कृष्ट ज़ोन डायरेक्टर और जेसी ख्याति भंडारी को उत्कृष्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

लेडी जेसी और जूनियर जेसी ने भी हासिल की उपलब्धियां

लेडी जेसी अवार्ड्स के तहत दिवास अवार्ड्स में अदिति गर्ग, इटिशा छाजेड़, खुशबू कोठारी और श्रद्धा बिलिया को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, एक्शन बुलेटिन अवार्ड्स में दिशा जैन, निकिता जैन, कृष्णा श्रृंगी और प्रिया जैन को पुरस्कार मिले।

जूनियर जेसी अवार्ड्स में अनिका गोयल को जुलाई माह, आश्वी तोतला को योगा रील और जिया भंडारी को न्यूज बुलेटिन के लिए सम्मानित किया गया।

टीमवर्क को दिया सफलता का श्रेय

संस्था अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उपलब्धियों का श्रेय टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता को देते हुए भविष्य में भी सामाजिक सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: