ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

जेईई-मेन 2027: जनवरी सेशन के लिए 6.70 लाख रजिस्ट्रेशन, 1.80 लाख ने फीस नहीं भरी

करीब 26 फीसदी आवेदन फीस के इंतजार में अटके, 22 नवंबर अंतिम तिथि; एनआरआई और ओसीआई विद्यार्थियों को पासपोर्ट से आवेदन की सुविधा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जेईई-मेन 2027: जनवरी सेशन के लिए 6.70 लाख रजिस्ट्रेशन, 1.80 लाख ने फीस नहीं भरी
जेईई-मेन 2027: जनवरी सेशन के लिए 6.70 लाख रजिस्ट्रेशन, 1.80 लाख ने फीस नहीं भरी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जेईई-मेन 2027 के जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के आंकड़ों के अनुसार 12 नवंबर दोपहर 12 बजे तक 6.70 लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, लेकिन इनमें से केवल 4.90 लाख ने ही परीक्षा शुल्क जमा कराया है। करीब 1.80 लाख विद्यार्थियों यानी 26 प्रतिशत ने अभी फीस जमा नहीं कराई है। जनवरी सेशन के लिए कुल आवेदन 7 लाख से अधिक हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के बाद फीस जमा नहीं कर रहे हैं। इसकी एक वजह एनटीए की आवेदन प्रक्रिया में किए गए बदलाव भी हो सकते हैं। पहली बार रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन में गलती होने पर विद्यार्थी को नया आवेदन करने का विकल्प दिया गया है। ऐसे में नाम, माता-पिता के नाम, शैक्षणिक विवरण, फोटो, माध्यम और कैटेगरी संबंधी जानकारी में गलती होने पर कई विद्यार्थी दोबारा आवेदन कर रहे हैं। लाइव फोटो मिसमैच और आधार कार्ड में हाल ही में अपडेट कराई गई जानकारी के कारण भी दोबारा रजिस्ट्रेशन की स्थिति बन रही है।

आहूजा के अनुसार कई गलतियों में करेक्शन विंडो के दौरान सुधार संभव है। ऐसे में विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से नया आवेदन करने से बचना चाहिए। एनटीए को भी करेक्शन विंडो में सुधार योग्य जानकारियों के संबंध में स्पष्ट सूचना जारी करनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी भ्रमित न हों।

एनआरआई और ओसीआई विद्यार्थियों को पासपोर्ट से आवेदन का विकल्प

जेईई-मेन में बड़ी संख्या में एनआरआई और ओसीआई विद्यार्थी भी शामिल होते हैं। पहले आवेदन के लिए आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान पत्रों के माध्यम से डिजिलॉकर का विकल्प उपलब्ध था। विदेश में रहने वाले कई विद्यार्थियों के पास ये दस्तावेज नहीं होते। ऐसे विद्यार्थियों की मांग पर एनटीए ने पासपोर्ट के माध्यम से आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। इसके लिए अलग वेब लिंक जारी किया गया है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: