नागरिक अभिव्यक्ति @ झालावाड़
झालावाड़। पंचायत चुनाव 2026 के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह ने खानपुर-बकानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह हरिगढ़, लायफल, बागोद, बिशनखेड़ी, पनवाड़ और दहीखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर पंचायत चुनाव से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
सांसद के साथ जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
