ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नाकाबंदी देख भगाई कार, पीछा किया तो डोडा चूरा छोड़ भागे तस्कर

घाटोली पुलिस ने बिना नंबर की क्रेटा से 295 किलो 140 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया, दो अज्ञात तस्करों पर केस

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नाकाबंदी देख भगाई कार, पीछा किया तो डोडा चूरा छोड़ भागे तस्कर
नाकाबंदी देख भगाई कार, पीछा किया तो डोडा चूरा छोड़ भागे तस्कर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

झालावाड़। घाटोली थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की सफेद हुंडई क्रेटा कार से 295 किलो 140 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया। नाकाबंदी देखकर भागे तस्करों का पुलिस ने पीछा किया तो वे अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने डोडा चूरा और कार जब्त कर दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और अकलेरा वृत्ताधिकारी मनोज कुमार सोनी के सुपरविजन में घाटोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

नाकाबंदी देखकर गांव की तरफ मोड़ी कार

पुलिस के अनुसार, टीम रात में कोहडीझर तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान चुरेलिया की ओर से बिना नंबर की सफेद क्रेटा आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक कार को कोहडीझर गांव की तरफ भगा ले गया। टीम ने पीछा किया तो उसमें सवार दो लोग कार छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए। तलाशी में कार से डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने कीमत करीब 44.25 लाख रुपए बताई

पुलिस के मुताबिक, जब्त डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 44 लाख 25 हजार रुपए है। फरार तस्करों की तलाश के साथ मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

कार्रवाई में थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर, एएसआई दशरथ शर्मा, हेड कांस्टेबल विष्णु कुमावत सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल रामनारायण की विशेष भूमिका रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: