ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 लाख का 295 किलो डोडाचूरा ज़ब्त, कार छोड़ भागे तस्कर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 लाख का 295 किलो डोडाचूरा ज़ब्त, कार छोड़ भागे तस्कर
झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 लाख का 295 किलो डोडाचूरा ज़ब्त, कार छोड़ भागे तस्कर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

घाटोली (झालावाड़) — अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घाटोली थाना पुलिस ने देर रात नाकेबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से करीब 44 लाख 25 हजार रुपये की कीमत का 295 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार (IPS) ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और अकलेरा वृत्ताधिकारी मनोज कुमार सोनी के सुपरविजन में घाटोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

17 सितंबर 2026 की रात को पुलिस टीम कोहडीअर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और नाकेबंदी कर रही थी। इसी दौरान चुरेलिया की तरफ से एक बिना नंबर की सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार आती दिखाई दी। पुलिस की नाकेबंदी देखकर कार चालक घबरा गया और गाड़ी को कोहडीअर गांव की ओर मोड़कर तेज रफ्तार में भागने लगा।

पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत कार का पीछा किया। खुद को घिरता देख अज्ञात तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर कार को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।

44.25 लाख का डोडाचूरा और क्रेटा कार ज़ब्त

पुलिस टीम ने जब लावारिस छोड़ी गई क्रेटा कार की तलाशी ली, तो उसमें से 295 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज़ब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 44 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबरी क्रेटा कार को भी ज़ब्त कर लिया है।

घाटोली थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश के साथ-साथ इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (माल कहां से लाया गया और कहां सप्लाई होना था) का पता लगाने में जुटी है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल रामनारायण (कानि. 487) की विशेष भूमिका रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: