नागरिक अभिव्यक्ति | झालावाड़
सदर थाना पुलिस ने गुरुवार रात नेशनल हाईवे-52 के पास सिंघानिया की स्लिप रोड पर नाकाबंदी के दौरान 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के साथ वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी छपराज सिंह खरेड़ा के पर्यवेक्षण में सदर थाना पुलिस तथा जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्ली बंजारा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत और मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। जिला स्पेशल टीम की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
