ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश के गुना जिले के 7 स्थाई वारंटी पकड़े

धमकाने, नकबजनी, सड़क दुर्घटना, चेक अनादरण और दुष्कर्म के मामलों में वर्षों से थे फरार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश के गुना जिले के 7 स्थाई वारंटी पकड़े
झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश के गुना जिले के 7 स्थाई वारंटी पकड़े
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । झालावाड़

झालावाड़ जिले की मनोहरथाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाने में वांछित सात स्थाई वारंटियों को डिटेन कर संबंधित पुलिस थाने के सुपुर्द किया है। सोमवार, 12 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आसूचना तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से फरार आरोपियों का पता लगाया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और मनोहरथाना वृत्ताधिकारी कैलाशचंद के पर्यवेक्षण में विशेष टीमें गठित की गई थीं। मनोहरथाना थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव और जावर थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में टीमों ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वारंटियों में साल्याखेड़ा निवासी चैन सिंह गुर्जर (50) और हरिचरण गुर्जर (32) शामिल हैं। दोनों चांचौड़ा थाने में वर्ष 2025 से फरियादी को धमकाने के मामलों में फरार थे। कानवा निवासी महेंद्र भील (33) वर्ष 2024 से नकबजनी के मामले में वांछित था। किशनपुरिया निवासी मुकेश गुर्जर (30) सड़क दुर्घटना के मामले में वर्ष 2024 से फरार था।

इसी तरह मनोहरथाना निवासी दुष्यंत साहू (36) और रष्टिश खान (36) चेक अनादरण के मामलों में न्यायालय जेएमएफसी चांचौड़ा, गुना में वर्ष 2025 से वांछित थे। मवासा निवासी ओमप्रकाश भील भी चांचौड़ा थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2025 से फरार था। पुलिस ने सभी को डिटेन कर संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया।

कार्रवाई में मनोहरथाना थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कार्तिक, रोहित, रवि कुमार, मुकेश कुमार और मनोज कुमार तथा जावर थाने के कांस्टेबल राजवीर की भूमिका रही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: