ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

पटेल जयंती पर पुलिस ने निकाली 5 किमी मैराथन

150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, आकाश सुमन रहे प्रथम; राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पटेल जयंती पर पुलिस ने निकाली 5 किमी मैराथन
पटेल जयंती पर पुलिस ने निकाली 5 किमी मैराथन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ झालावाड़

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला पुलिस की ओर से 5 किलोमीटर मैराथन आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित दौड़ को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन ग्राम दुर्गपुरा तक हुई।

दौड़ में पुलिस और पीटीएस के जवानों के साथ पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी और आम नागरिक शामिल हुए। करीब 150 प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और शोराजमल मीणा सहित पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, मैराथन के जरिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। इसका उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा देने के साथ युवाओं में राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना भी था।

प्रतियोगिता में आकाश सुमन ने पहला, जुगराज ने दूसरा और पीटीएस के रिक्रूट कांस्टेबल रामावतार मीणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। उपस्थित अधिकारियों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला पुलिस ने आयोजन को भाईचारे, समरसता और सहयोग की भावना मजबूत करने की पहल बताया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: