ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी, झालावाड़ में अधिकारियों-जवानों ने किया रक्तदान

पुलिस परेड ग्राउंड में गार्ड ऑफ ऑनर देकर पुष्पचक्र अर्पित किए, शहीदों की शौर्य गाथा का किया स्मरण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी, झालावाड़ में अधिकारियों-जवानों ने किया रक्तदान
शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी, झालावाड़ में अधिकारियों-जवानों ने किया रक्तदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । झालावाड़

झालावाड़ में पुलिस शहीद दिवस पर बुधवार को पुलिस परेड ग्राउंड में शोक परेड आयोजित कर कर्तव्यपालन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शहीदों की शौर्य गाथा का स्मरण करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुष्पचक्र अर्पित किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 21 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के पुलिस विभागों, रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस बलों के उन जवानों एवं अधिकारियों को याद करना है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

शोक परेड के बाद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। परेड ग्राउंड परिसर में पौधारोपण भी किया गया और पौधों की देखभाल के लिए संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए गए।

इसके बाद पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों और जवानों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रोत्रिय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोराजमहल मीणा, वृत्ताधिकारी हर्राज सिंह खरेड़ा सहित विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: