ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

झालावाड़ में 6.5 लाख रुपए की स्मैक जब्त, टोंक का 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

निर्भय सिंह सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तस्करी नेटवर्क और खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
झालावाड़ में 6.5 लाख रुपए की स्मैक जब्त, टोंक का 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ में 6.5 लाख रुपए की स्मैक जब्त, टोंक का 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

झालावाड़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम 80 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 6.5 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना प्रभारियों को विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा आरोपी

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन और झालावाड़ वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने 11 अक्टूबर 2026 को निर्भय सिंह सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए कैलाश को पकड़ा।

तलाशी में उसके कब्जे से 30 ग्राम 80 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

टोंक जिले का निवासी है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश पुत्र जगदीश कुम्हार (38) निवासी झिलाई, थाना निवाई, जिला टोंक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस अब आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त, मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम का भी सहयोग रहा।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा, सहायक उपनिरीक्षक भगवान सिंह और कांस्टेबल मदनमोहन, सुरेन्द्र यादव एवं मुकेश कुमार सहित जिला स्पेशल टीम के सदस्यों का सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: