ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

झालावाड़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
झालावाड़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त
झालावाड़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । झालावाड़

झालावाड़ जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में सुनेल थाना पुलिस ने मंगलवार शाम गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपी की पहचान आसिफ खां उर्फ आसिफ लाला (26) निवासी पीडावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थानाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और पीडावा वृत्ताधिकारी पूजा नागर के सुपरविजन में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ अकलेरा थाने में वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था, जिसमें चार्जशीट पेश की जा चुकी है। वर्तमान मामले में हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

कार्रवाई में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी, हेड कांस्टेबल कौशलराज सिंह तथा कांस्टेबल राजेश सिखिया, राजेश और राजबहादुर शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: