ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

जोधपुर अग्नि हादसे में शहीद फायरमैनों को कोटा में श्रद्धांजलि

अग्निशमन कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, परिवारों की सहायता के लिए जुटाए 1.50 लाख रुपए

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जोधपुर अग्नि हादसे में शहीद फायरमैनों को कोटा में श्रद्धांजलि
जोधपुर अग्नि हादसे में शहीद फायरमैनों को कोटा में श्रद्धांजलि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जोधपुर के बासनी क्षेत्र में हुई अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए तीन फायरमैनों को कोटा के अग्निशमन कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीनाथपुरम अग्निशमन केंद्र पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कोटा के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कार्मिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम, भामाशाह मंडी, खेड़ली फाटक, कैथून और रानपुर अग्निशमन केंद्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अग्निशमन कार्य के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद उपायुक्त (फायर) राकेश व्यास ने अग्निशमन कार्य के दौरान विशेष सावधानी और सुरक्षा बरतने को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने अग्निशमन कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद फायरमैनों के परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से स्वेच्छा से राशि एकत्रित की। कर्मचारियों की ओर से कुल 1.50 लाख रुपए जुटाए गए, जिन्हें शहीद फायरमैनों के परिवारों की सहायता के लिए प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: