ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जोधपुर अग्निकांड के बाद फायरकर्मियों की सुरक्षा को लेकर 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जोधपुर अग्निकांड के बाद फायरकर्मियों की सुरक्षा को लेकर 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
जोधपुर अग्निकांड के बाद फायरकर्मियों की सुरक्षा को लेकर 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। जोधपुर अग्निकांड में शहीद हुए फायरमैनों एवं वर्तमान में कार्यरत अग्निशमन कार्मिकों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न जिलों के अग्निशमन अधिकारियों ने नगरीय विकास विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं सचिव को 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ज्ञापन में नगर निगम कोटा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास सहित विभिन्न जिलों के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों, अग्निशमन अधिकारियों एवं सहायक अग्निशमन अधिकारियों ने अग्निशमन सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों को लेकर मांगें रखीं।

ज्ञापन में अग्निशमन कार्मिकों को आवश्यक एवं आधुनिक अग्निशमन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा ड्यूटी के दौरान कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न मांगों को भी शामिल किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन कार्मिक आपात परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा और बचाव का कार्य करते हैं। ऐसे में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।

ज्ञापन के माध्यम से भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा अग्निशमन कार्मिकों को सुरक्षित और आवश्यक संसाधनों से युक्त कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: