ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

कैथून क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के दिए निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कैथून क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कैथून क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निकाय चुनाव-2026 के दौरान शुक्रवार, 11 सितंबर को पुलिस अधिकारियों ने कैथून थाना क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हरेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पुलिस जाप्ते की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण राम कल्याण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता, कार्यालय कोटा रेंज बेनी प्रसाद, वृत्ताधिकारी कोटा ग्रामीण सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: