ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

कैथून में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप, तीन युवकों ने घेरकर किया वार

दरबार का बाग के वार्ड नंबर 6 में गुरुवार रात की घटना, घायल मोहम्मद वसिक एमबीएस अस्पताल में भर्ती

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कैथून में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप, तीन युवकों ने घेरकर किया वार
कैथून में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप, तीन युवकों ने घेरकर किया वार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दरबार का बाग स्थित वार्ड नंबर 6 में गुरुवार रात करीब आठ बजे मोहम्मद वसिक पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में गंभीर रूप से घायल वसिक को उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मोहम्मद वसिक के अनुसार, अयान, बिट्टू और नाजिश सहित तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की रिपोर्ट कैथून थाने में दी गई है।

वारदात के करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में आरोपियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: