ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

181 हेल्पलाइन पर पहुंचकर केडीए आयुक्त ने सुनीं 14 परिवादियों की समस्याएं, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जिम्मेदारी, मौके पर निरीक्षण कर समाधान के निर्देश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
181 हेल्पलाइन पर पहुंचकर केडीए आयुक्त ने सुनीं 14 परिवादियों की समस्याएं, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
181 हेल्पलाइन पर पहुंचकर केडीए आयुक्त ने सुनीं 14 परिवादियों की समस्याएं, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानने के लिए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल गुरुवार को राजस्थान सम्पर्क केन्द्र (181 हेल्पलाइन) पहुंचे। यहां उन्होंने प्राधिकरण से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की और परिवादियों से फोन पर सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए तीन दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के निर्देशानुसार आयुक्त ने 30 दिन से अधिक समय से लंबित और असंतुष्ट श्रेणी की शिकायतों सहित कुल 14 परिवादियों से बातचीत की। इनमें सड़क निर्माण एवं मरम्मत, अतिक्रमण, भूखंड की राशि रिफंड, लीज डीड और कब्जा पत्र जारी करने, पार्कों के रखरखाव तथा खाली भूखंडों पर कचरा जमा होने जैसी समस्याएं शामिल थीं।

आयुक्त ने परिवादियों से शिकायतों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और सम्पर्क केन्द्र से ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फोन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक टिप्पणी दर्ज करके नहीं किया जाए, बल्कि मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत पर की गई कार्रवाई का पूरा विवरण, दिनांक और मौका निरीक्षण रिपोर्ट दर्ज की जाए। जिन समस्याओं के समाधान में अधिक समय लगने की संभावना है, उनके संबंध में परिवादी को संभावित समय-सीमा की जानकारी भी दी जाए।

आयुक्त के निर्देश पर केडीए सचिव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक शिकायत पर की गई तथा प्रस्तावित कार्रवाई का बिंदुवार प्रतिवेदन तीन दिन में मांगा है। इसके आधार पर समेकित रिपोर्ट आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: