ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / हाड़ौती अंचल / लेख विस्तार
हाड़ौती अंचल

जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: KDA आयुक्त

राजस्थान संपर्क पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के आदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: KDA आयुक्त
जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: KDA आयुक्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के आयुक्त श्री बचनेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की स्थिति और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। 

 

बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ऐसे सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

राजस्थान संपर्क पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

समीक्षा के दौरान आयुक्त ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी परिवाद अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए और शिकायतकर्ता को शीघ्र राहत मिलनी चाहिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई, न्यायालयीन मामलों और नामांतरण संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को न्यायालयीन एवं CMO प्रकरणों में समय पर तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करने तथा CMIS पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट रखने के लिए निर्देशित किया गया।

अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

बैठक में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित गश्त और सर्वे कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विभागीय कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और तेजी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्राधिकरण सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी, उपायुक्त श्रीमती शिक्षा पवन सहित प्राधिकरण के सभी निदेशक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: