ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कारोबार / लेख विस्तार
कारोबार

ARCASIA 23 में KDA की पहल को अंतरराष्ट्रीय सराहना

24 देशों के प्रतिनिधियों के बीच प्रदर्शित हुआ कोटा का विकास विज़न

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ARCASIA 23 में KDA की पहल को अंतरराष्ट्रीय सराहना
ARCASIA 23 में KDA की पहल को अंतरराष्ट्रीय सराहना
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

जयपुर। जयपुर में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित ARCASIA 23 में कोटा विकास प्राधिकरण ने कोटा के विकास विज़न को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। 24 देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता वाले इस आयोजन में KDA ने प्रदर्शनी के माध्यम से शहर में किए गए विकास कार्यों, प्रस्तावित परियोजनाओं, भविष्य की विकास संभावनाओं और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान KDA आयुक्त श्री बचनेश कुमार अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कोटा के भविष्य के विकास एवं निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक आधारभूत संरचना, सुनियोजित शहरी विकास और प्रस्तावित परियोजनाओं के कारण कोटा में निवेश के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

KDA की प्रदर्शनी एवं प्रस्तुतिकरण को देश-विदेश से आए आर्किटेक्ट्स एवं विशेषज्ञों ने सराहा। प्रसिद्ध भारतीय आर्किटेक्ट श्री संजय पुरी एवं श्री रेज़ा काबुल ने भी KDA के प्रयासों तथा कोटा में विकास एवं निवेश की संभावनाओं की प्रशंसा की।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर KDA की सहभागिता से कोटा की विकास क्षमता को वैश्विक वास्तुकला एवं शहरी नियोजन समुदाय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। साथ ही, संभावित निवेश एवं तकनीकी सहयोग के लिए नए संपर्क भी स्थापित हुए।

आयुक्त श्री बचनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में KDA की ओर से श्री भूपेश मालव, निदेशक नियोजन; आईएएस श्री उत्कर्ष यादव; आईएएस सुश्री सृष्टि दास; एवं सुश्री श्रीवंगी अजमेरा, सहायक नगर नियोजक ने आयोजन में भाग लिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: