ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा में 16 वर्षीय JEE छात्र की मौत, PG के कमरे में मिला शव

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से छह महीने पहले आया था छात्र, जवाहर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 16 वर्षीय JEE छात्र की मौत, PG के कमरे में मिला शव
कोटा में 16 वर्षीय JEE छात्र की मौत, PG के कमरे में मिला शव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कोटा में कोचिंग कर रहे 16 वर्षीय JEE छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र महावीर नागर जवाहर नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर प्रथम इलाके में स्थित एक PG में रह रहा था। रविवार रात वह अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महावीर नागर मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था और करीब छह महीने पहले JEE की तैयारी के लिए कोटा आया था। वह एक निजी कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर रहा था। रविवार को वह कोचिंग में टेस्ट देकर PG लौटा था। रात करीब 8:30 बजे उसके कमरे में घटना का पता चला।

बताया जा रहा है कि रात को साथी छात्र ने उसे टहलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद PG संचालक को सूचना दी गई। खिड़की से देखने पर छात्र कमरे में फंदे पर लटका मिला।

इसके बाद जवाहर नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

एक दिन पहले मां से हुई थी बात

जानकारी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले महावीर की अपनी मां से बात हुई थी। बातचीत के दौरान उसने सब कुछ ठीक होने की बात कही थी और अगले दिन टेस्ट होने का भी जिक्र किया था।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: