ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

त्योहारों में खपाने की तैयारी थी 1920 किलो संदिग्ध मिल्क केक, पुलिस ने किया सीज

किशोरपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई, जांच के लिए लिए सैंपल; रिपोर्ट आने तक सील रहेगा केक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
त्योहारों में खपाने की तैयारी थी 1920 किलो संदिग्ध मिल्क केक, पुलिस ने किया सीज
त्योहारों में खपाने की तैयारी थी 1920 किलो संदिग्ध मिल्क केक, पुलिस ने किया सीज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

त्योहारी सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने के लिए भंडारित किए गए 1920 किलो संदिग्ध मिल्क केक पर पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। किशोरपुरा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में मिल्क केक सीज किया गया। खाद्य विभाग की टीम ने इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने तक पूरा केक सील रहेगा।

पुलिस के अनुसार, शहर में त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की सप्लाई और गुणवत्ता को लेकर निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने किशोरपुरा थाना क्षेत्र में मिल्क केक के भंडारण पर कार्रवाई की। मौके से 1920 किलो संदिग्ध मिल्क केक मिला, जिसे सीज कर दिया गया। इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।

कार्रवाई सीआई चेतन शर्मा की टीम ने की। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व और डीएसपी मनीष शर्मा के सुपरविजन में संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खाद्य विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संदिग्ध मिल्क केक को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: