ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

36 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने में सक्षम AWT फायर वाहन कोटा पहुंचा

करीब 10 करोड़ रुपए की लागत वाले वाहन का श्रीनाथपुरम अग्निशमन केंद्र पर हुआ शुभारंभ, बहुमंजिला इमारतों में आगजनी और रेस्क्यू में मिलेगा मददगार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
36 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने में सक्षम AWT फायर वाहन कोटा पहुंचा
36 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने में सक्षम AWT फायर वाहन कोटा पहुंचा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। शहर में बहुमंजिला इमारतों में होने वाली अग्निदुर्घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम कोटा की अग्निशमन सेवा को बड़ी मजबूती मिली है। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर की ओर से आवंटित 36 मीटर AWT (Articulating Water Tower) अग्निशमन वाहन का बुधवार को श्रीनाथपुरम अग्निशमन केंद्र पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर अनुसूईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, क्षेत्रीय पार्षद कीर्ति गौतम, अन्य पार्षद, उपायुक्त (फायर) राकेश व्यास, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

करीब 10 करोड़ रुपए की लागत वाला यह अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वाहन की मदद से करीब 36 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर फायर फाइटिंग की जा सकेगी। इससे ऊंची इमारतों में आग लगने पर दमकलकर्मियों को आग के स्रोत तक पहुंचने और प्रभावी ढंग से आग बुझाने में सहायता मिलेगी।

वाहन में आधुनिक थर्मल इमेजिंग कैमरा भी लगाया गया है। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों का पता लगाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन में यह तकनीक उपयोगी साबित होगी। खासतौर पर बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों की लोकेशन तलाशने में थर्मल कैमरे की मदद ली जा सकेगी।

AWT वाहन के अग्निशमन अनुभाग में शामिल होने से कोटा नगर निगम की फायर ब्रिगेड की क्षमता में इजाफा हुआ है। शहर में लगातार बढ़ रही बहुमंजिला इमारतों को देखते हुए यह वाहन अग्निशमन और बचाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: