ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खेलकूद / लेख विस्तार
खेलकूद

कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

सात दिन तक 35 जिलों के 702 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, 4 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। क्रीड़ा संगम मल्टीपरपज स्कूल के खेल परिसर में सोमवार को 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा जूडो प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी तनिष्क एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी को सौंपी गई है। 28 सितंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र कुमार दत्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन और राज्य जूडो संघ के उपाध्यक्ष युवराज सुवालका उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता संयोजक सोनिया राठौर ने बताया कि इसमें प्रदेश के 35 जिलों की कुल 78 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 702 खिलाड़ी और 148 दल प्रभारी शामिल हैं। सात दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्रा जूडो खिलाड़ी विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बीकानेर से जूडो के 40 ऑफिशियल भी तैनात किए गए हैं। समारोह का मंच संचालन शारीरिक शिक्षक भानु सुमन ने किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक प्रेम भाटिया, आशा मंडावत, वीरेंद्र राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचरण मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रूप सिंह मीणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शिवराज सिंह चौधरी और प्रारंभिक जिला खेल प्रभारी नवल शर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: