नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा। कोटा में रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से मादक पदार्थ लेकर चित्तौड़गढ़ जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के मुक्तसर निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। वह ट्रॉली बैग में प्लास्टिक के कट्टों और थैलियों में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने 8 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के रास्तों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच की जा रही है।
पुलिस के उपलब्ध विवरण के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कोटा पुलिस की कार्रवाई में पंजाब रूट से जुड़े 9 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।
