ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

आधार बनवाने और संशोधन के लिए भटकने की जरूरत नहीं, सांसद जन सेवा अभियान में मिल रही सुविधा

घोड़ा बस्ती के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में उमड़े लोग, नए आधार नामांकन और संशोधन की मिली सुविधा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
आधार बनवाने और संशोधन के लिए भटकने की जरूरत नहीं, सांसद जन सेवा अभियान में मिल रही सुविधा
आधार बनवाने और संशोधन के लिए भटकने की जरूरत नहीं, सांसद जन सेवा अभियान में मिल रही सुविधा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर सांसद जन सेवा अभियान के तहत कोटा में आधार नामांकन और संशोधन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को आधार कार्ड से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। बुधवार को घोड़ा बस्ती स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आधार संबंधी सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में नागरिकों को नए आधार कार्ड के लिए नामांकन कराने और पहले से बने आधार कार्ड में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी।

आयोजकों के अनुसार, यह अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा मिल सके।

तारीखशिविर स्थल
14–15 अक्टूबरराजकीय माध्यमिक विद्यालय, नयागांव
14–15 अक्टूबरराजकीय माध्यमिक विद्यालय, रानपुर
14–15 अक्टूबरराजकीय प्राथमिक विद्यालय, घोड़ा बस्ती
16, 17 और 21 अक्टूबरशहीद अजय आहूजा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भीमगंजमंडी
22–24 अक्टूबरराजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा भावे नगर
22–24 अक्टूबरराजकीय माध्यमिक विद्यालय, थेगड़ा
22–24 अक्टूबरमहारावि, बोरखेड़ा
26–28 अक्टूबरराजकीय माध्यमिक विद्यालय, आरकेपुरम
26–28 अक्टूबरराजकीय माध्यमिक विद्यालय, महावीर नगर तृतीय
26–28 अक्टूबरमहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, महावीर नगर प्रथम
26–28 अक्टूबरमहात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मल्टीपरपज गुमानपुरा
26–28 अक्टूबरराजकीय माध्यमिक विद्यालय, केशवपुरा सेक्टर-2
26–28 अक्टूबरराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वसंत विहार

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: