नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा
अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा के साथ कोटा के अभिनेता भूपेंद्र जड़ावत भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। भूपेंद्र का जन्म 26 अगस्त 1996 को कोटा में हुआ और उनका शुरुआती जीवन भी यहीं बीता।
आगे की पढ़ाई के लिए वे जयपुर पहुंचे और राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक किया। अभिनय में रुचि उन्हें कॉलेज के दिनों में थिएटर तक ले गई। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में प्रशिक्षण लिया और 2017 बैच का हिस्सा रहे। NSD से निकलने के बाद भूपेंद्र ने अपना थिएटर ग्रुप ‘द रेड मार्क’ शुरू किया। वे ‘पृथ्वी प्लेज’ से भी जुड़े और ‘मन माना स्क्वायर’ में अभिनय के साथ निर्देशन भी किया। इसी नाटक के लिए उन्हें थेस्पो फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।स्क्रीन पर उन्हें बड़ा मौका नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ से मिला, जिसके लिए फिल्मफेयर में नॉमिनेशन भी मिला।
इसके बाद वे ‘मॉडर्न लव मुंबई’, ‘इत्तू सी बात’, ‘आर्या 3’, ‘डब्बा कार्टेल’ और ‘कोटा जंक्शन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में दिखाई दिए। अब ‘मटका किंग’ ने उनके OTT सफर में एक और प्रमुख किरदार जोड़ दिया है।
