ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

अग्र सप्ताह में बच्चों ने दिखाई बुद्धि की उड़ान

50 बच्चों को स्टेशनरी और माइंड गेम्स वितरित, महाराजा अग्रसेन पर हुई प्रश्नोत्तरी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अग्र सप्ताह में बच्चों ने दिखाई बुद्धि की उड़ान
अग्र सप्ताह में बच्चों ने दिखाई बुद्धि की उड़ान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 2 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्र सप्ताह के तहत श्री अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत महिला मंडल की ओर से “बुद्धि की उड़ान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री और माइंड गेम्स वितरित किए गए। साथ ही महाराजा अग्रसेन जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।

महिला मंडल अध्यक्ष शिखा मित्तल और सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक और बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। सचिव सुनीता गोयल ने कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल में अधिक समय बिताते हैं। उन्हें मोबाइल से दूर रखने और सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से माइंड गेम्स दिए गए हैं। स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीखने की आदत विकसित कर सकें।

संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा भावना और महापुरुषों के आदर्शों की जानकारी देना भी जरूरी है। महाराजा अग्रसेन जी के जीवन से बच्चों को सामाजिक सद्भाव और सेवा की प्रेरणा मिल सकती है।

कार्यक्रम में सुनीता गर्ग, ममता बंसल, मधु मित्तल, माया अग्रवाल, रेखा गोयल और सुनीता गोयल कोयले वाली सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: