ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में 22 नवंबर को होगा विराट अग्र महाकुंभ एवं अन्नकूट महोत्सव

नयापुरा स्टेडियम में जुटेंगे अग्रवाल समाज के लोग, 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना; भोजन व्यवस्था 151 महिलाएं संभालेंगी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में 22 नवंबर को होगा विराट अग्र महाकुंभ एवं अन्नकूट महोत्सव
कोटा में 22 नवंबर को होगा विराट अग्र महाकुंभ एवं अन्नकूट महोत्सव
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 2 नवंबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा एवं अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर से 22 नवंबर को नयापुरा स्टेडियम में विराट अग्र महाकुंभ एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल सेवा सदन में संयुक्त बैठक हुई।

मुख्य संयोजक नवल अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए 25 समितियों का गठन किया गया है। इनमें भोजन, मंच संचालन और अतिथि सत्कार सहित विभिन्न समितियां शामिल हैं। कार्यक्रम में भामाशाहों और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

भोजन कूपन का किया विमोचन

बैठक में अन्नकूट महोत्सव के भोजन कूपन का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेश बिरला, भाजपा कोटा के पूर्व महामंत्री जगदीश जिंदल, नगर निगम पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी नवल गर्ग, अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, मनोज जैन और राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।

151 महिलाओं की टीम संभालेगी भोजन व्यवस्था

महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल, महामंत्री पूनम जैन एवं ममता गोयल ने बताया कि महोत्सव में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। अतिथियों को अपने हाथों से भोजन परोसने के लिए 151 महिलाओं की टीम तैयार की गई है। सभी महिलाएं एक जैसी साड़ी पहनकर भोजन काउंटर पर सेवाएं देंगी।

10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना

जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, कोटा नगर निगम महापौर अनुसूया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी और पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

गिरिराजधरण की झांकी और छप्पन भोग होंगे आकर्षण

युवा अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री धर्मेंद्र मित्तल एवं रितेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में गिरिराजधरण की झांकी सजाई जाएगी। इसके साथ ही छप्पन भोग, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाए जा रहे कूपन

महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के सभी घरों तक भोजन कूपन पहुंचाए जा रहे हैं। प्रयास है कि समाज के प्रत्येक सदस्य को आयोजन से जोड़ा जाए और कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री संतोष गुप्ता, प्रदेश मंत्री रुचि अग्रवाल, प्रदेश मंत्री महेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल चूने वाला, नवीन मित्तल, अनिल छामुनिया, अनुज गोयल, महावीर प्रसाद जैन, राजेश गोयल, संजय अग्रवाल, उपेंद्र राय जैन, मुकेश जैन, मोहित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल और सुनीता मित्तल सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: