ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

अग्रसेन जयंती पर माता महालक्ष्मी और दुर्गा माता को चढ़ाई 151 फीट लंबी चुनरी

अग्रसेन सोशल ग्रुप ने रामधाम आश्रम में किया चुनरी महोत्सव, पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अग्रसेन जयंती पर माता महालक्ष्मी और दुर्गा माता को चढ़ाई 151 फीट लंबी चुनरी
अग्रसेन जयंती पर माता महालक्ष्मी और दुर्गा माता को चढ़ाई 151 फीट लंबी चुनरी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन सोशल ग्रुप की ओर से रविवार को रामधाम आश्रम में चुनरी महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज की कुलदेवी माता महालक्ष्मी और दुर्गा माता को विधि-विधान के साथ 151 फीट लंबी चुनरी अर्पित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना में समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों के मंगल की कामना की गई।

कार्यक्रम निदेशक एवं संभागीय महामंत्री सपना गोयल ने बताया कि चुनरी महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

ग्रुप के चेयरमैन संजय गोयल और चेयरपर्सन सुनीता गोयल ने कहा कि अग्रसेन जयंती समाज को सेवा, संस्कार, एकता और धार्मिक आस्था से जोड़ने का पर्व है। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संभागीय अध्यक्ष परमानंद गर्ग ने कहा कि माता महालक्ष्मी और दुर्गा माता की आराधना कर समाज की सुख-समृद्धि और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

संभागीय अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि महोत्सव में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन पुष्पा गर्ग, जिलाध्यक्ष उषा बंसल, ज्योति मित्तल, धर्मवती, रानी, कल्पना, प्रिया जिंदल, कमलेश गोयल, मीना जिंदल, मेघा, अनिता, सुनीता, कृष्णा, रीना, दीपिका, अंजना मित्तल, हर्षिता गर्ग, महक गर्ग, लीला अग्रवाल, शालु मित्तल, प्रमीला, कविता और संगीता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: