ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

अग्रसेन जयंती पर सप्ताहभर आयोजन, चिकित्सा शिविर से होगी शुरुआत

27 सितंबर को टीलेश्वर महादेव मंदिर में निःशुल्क परामर्श, प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अग्रसेन जयंती पर सप्ताहभर आयोजन, चिकित्सा शिविर से होगी शुरुआत
अग्रसेन जयंती पर सप्ताहभर आयोजन, चिकित्सा शिविर से होगी शुरुआत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा संभाग एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से सप्ताहभर सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुरुआत 27 सितंबर को टीलेश्वर चौराहा स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में निःशुल्क नेत्र परामर्श एवं चिकित्सा शिविर से होगी।

संभागीय महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि शिविर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें कोटा के चिकित्सक सेवाएं देंगे। आयोजन के दौरान एमबीएस एवं जेके लोन अस्पताल में मरीजों को फल और खाद्य सामग्री भी वितरित की जाएगी।

चार अक्टूबर को अभिषेक, चांदी की पालकी में शोभायात्रा

जयंती समारोह के तहत 4 अक्टूबर को नयापुरा अग्रसेन चौराहे पर महाराजा अग्रसेन का 101 किलो दूध से अभिषेक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रमों में आम भंडारा और प्रसाद वितरण भी शामिल हैं।

महाराजा अग्रसेन की चांदी की पालकी में शोभायात्रा गीता भवन से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नयापुरा स्टेडियम पहुंचेगी। वहां महाआरती के साथ समापन होगा।

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

महिला मंडल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अग्रवाल समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजनों में समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता दी गई है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने की। बैठक में डॉ. राहुल मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, गजानंद सिंघल, मनोज गोयल, विशाल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनीता गुप्ता, किरण अग्रवाल और किरण गोयल सहित पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: