कोटा। अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की ओर से अग्रसेन चौराहा पर महाराजा अग्रसेन और माता माधवी देवी की महाआरती का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच 501 दीपकों से महाआरती की गई। इस दौरान चौराहे पर फूल बंगला सजाया गया। आयोजन में समाज के लोगों ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेन और माता माधवी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
संस्था के अध्यक्ष आशु गुप्ता और सचिव दीपांशु अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके बाद आतिशबाजी की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा के उपमहापौर विवेक राजवंशी, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, पार्षद लोकेश गुप्ता, भाजपा के जिला पूर्व महामंत्री जगदीश जिंदल, अग्रवाल सेवा उत्तराखंड समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता और महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल मौजूद रहे।
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की संरक्षक संजय गोयल ने आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक भंवरलाल अग्रवाल सहित जितेंद्र गोयल, सुरेंद्र गोयल, गौरव बंसल, अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, मयंक मित्तल, विजय बंसल, उमेश जैन, गोपाल मित्तल, ऋषि गुप्ता, नवीन गर्ग और राघव गुप्ता उपस्थित रहे।
