ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

अग्रसेन जयंती पर आज होगा अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान समारोह

भगवान श्रीराम की 33वीं पीढ़ी और महाराजा अग्रसेन के 18 गोत्रों के वंशज होंगे शामिल, 26 जनवरी 2027 को 324 सदस्यों का होगा सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अग्रसेन जयंती पर आज होगा अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान समारोह
अग्रसेन जयंती पर आज होगा अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान समारोह
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार को सूर्यवंशी सर्व अग्रवाल समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ की ओर से स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर नयापुरा स्थित अग्रसेन सर्किल पर सुबह 9 बजे ‘अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान’ समारोह आयोजित होगा। महासंघ की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महासंघ के अध्यक्ष गोविंदनारायण अग्रवाल ने बताया कि समारोह में सूर्यवंशी भगवान श्रीराम की 33वीं पीढ़ी तथा महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों से संबंधित 18 गोत्रों के वंशज शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को रेखांकित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 26 जनवरी 2027 की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले समारोह में सर्व अग्रवाल समाज के सभी 18 गोत्रों से 18-18 सदस्यों सहित कुल 324 सदस्यों को सम्मानित करने की योजना है। इसके लिए प्रारंभिक चरण में शहर की अग्रवाल समाज संस्थाओं की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों और प्रेरणादायी गतिविधियों की जानकारी एकत्र की जाएगी। इन गतिविधियों के संकलन के आधार पर विशेष स्मारिका प्रकाशित कर व्यापक स्तर पर नि:शुल्क वितरित की जाएगी।

18 अश्व शक्ति का होगा पूजन

समारोह का प्रमुख आकर्षण सूर्यदेव के रथ के वाहक अश्वों की महत्ता को रेखांकित करते हुए 18 अश्व शक्तियों का विशेष पूजन होगा। सनातन परंपराओं में अश्व को गति, शक्ति, वीरता, विश्वास, सफलता, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। आयोजन के जरिए इन सांस्कृतिक मान्यताओं को समाज के बीच प्रस्तुत किया जाएगा।

महासंघ अध्यक्ष गोविंदनारायण अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी संजय गोयल और आयोजन प्रभारी परमानंद गर्ग के मार्गदर्शन में समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया है।

पोस्टर का किया विमोचन

समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए हाल ही में अग्रसेन सर्किल पर आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संदीप चांदीवाला, राजाराम जैन ‘कर्मयोगी’, मोहनलाल अग्रवाल, टीकम खाडवाला, संजय गोयल, सुधीर गुप्ता, परमानंद गर्ग और मोहन अग्रवाल (बूंदी वाले) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: