कोटा। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब महिला मंडल की ओर से किशोर सागर तालाब की पाल पर दीपदान किया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की रोशनी से तालाब की पाल जगमगा उठी।
अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब महिला मंडल की चेयरपर्सन लता गुप्ता ने बताया कि दीपदान का आयोजन महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती की खुशियां साझा कीं।
सेवा और सामाजिक एकता का संदेश
महिला मंडल की संरक्षिका सुनीता गोयल, किरण अग्रवाल और किरण गोयल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। दीपदान के दौरान किशोर सागर की पाल पर रोशनी से वातावरण आकर्षक नजर आया।
महिला मंडल की सदस्य रहीं मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पूनम गोयल, पूर्व चेयरपर्सन रितु गुप्ता, भावना अग्रवाल, सीमा बंसल, रेखा अग्रवाल, सीमा मित्तल, रचना अग्रवाल, सुनीता जैन, गुंजन गुप्ता, लता जैन, रूबी बंसल, मेघा अग्रवाल और शशि गोयल सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
