ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पीले चावल देकर अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का न्योता, घर-घर पहुंचा महिला मंडल

11 अक्टूबर को गीता भवन से निकलेगी शोभायात्रा, नयापुरा स्टेडियम में होगा सम्मान समारोह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पीले चावल देकर अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का न्योता, घर-घर पहुंचा महिला मंडल
पीले चावल देकर अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा का न्योता, घर-घर पहुंचा महिला मंडल
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा महिला मंडल की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। महिला मंडल की पदाधिकारियों और सदस्यों ने घर-घर एवं दुकान-दुकान पहुंचकर समाजबंधुओं को पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

महिला मंडल अध्यक्ष शालू अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं ने समाजबंधुओं से परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया।

शालू अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गीता भवन से महाराजा श्री अग्रसेन जी की शोभायात्रा रवाना होगी। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है। शोभायात्रा के बाद शाम 6 बजे नयापुरा स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

पीले चावल से आत्मीयता का संदेश

राष्ट्रीय मंत्री संतोष गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री रुचि अग्रवाल ने कहा कि पीले चावल देकर निमंत्रण देने की परंपरा महज आमंत्रण नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को प्रेम, आत्मीयता और एकजुटता से जोड़ने का माध्यम है।

महाराजा श्री अग्रसेन जी का संदेश सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का है।

उन्होंने समाजबंधुओं से आग्रह किया कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज की एकजुटता प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती समाज की एकता और गौरव का पर्व है और प्रत्येक परिवार की भागीदारी आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण है।

जनसंपर्क अभियान में महिला मंडल की क्षमा गुप्ता, सरिता जैन, मंजू मित्तल, ममता गोयल, सोनिया मित्तल, बीना गुप्ता, अनामिका अग्रवाल, रुचिका अग्रवाल, प्रमिला गुप्ता, मंजू मोदी, उषा जैन, रीना जैन, रेनू मित्तल, मोनिका जैन, पूनम जैन, नीतू गोयल, ज्योति गर्ग, सरिता गोयल, कीर्ति जैन, रानी गर्ग, उषा गुप्ता, गुड़िया अग्रवाल, राधा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, कृष्ण गर्ग, मधु गोयल, कुसुम गुप्ता, प्रतिमा गोयल, प्रीति अग्रवाल, विमल गोयल, शिखा गुप्ता, ममता अग्रवाल, मीना मित्तल, हेमा गोयल और रानू अग्रवाल सहित पदाधिकारी एवं सदस्याएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने उत्साह के साथ जनसंपर्क कर समाजबंधुओं को शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: