कोटा। अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों का पूर्व विधायक एवं कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने सम्मान किया। उन्होंने उस्तादों को साफा एवं माला पहनाकर तथा विष्णु महापुराण भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गुंजल ने कहा कि अनंत चतुर्दशी के पर्व में पूरे शहर की भागीदारी रहती है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में युवाओं और मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता पर्व की भव्यता को और बढ़ाती है।
उन्होंने शहरवासियों को अनंत चतुर्दशी महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, इन्द्र कुमार जैन, प्रशांत सक्सेना, मनीष शर्मा, गोपाल गर्ग, हेमंत चतुर्वेदी, हिरदेश सक्सेना, मोहित वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
