ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

कोटा में अनंत चतुर्दशी का भव्य जुलूस, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अखाड़ों के उस्तादों का किया सम्मान

90 अखाड़े और 200 झांकियां शामिल, अखाड़ेबाजों के करतबों ने बढ़ाया उत्साह; करीब 18 घंटे चलेगी शोभायात्रा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में अनंत चतुर्दशी का भव्य जुलूस, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अखाड़ों के उस्तादों का किया सम्मान
कोटा में अनंत चतुर्दशी का भव्य जुलूस, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अखाड़ों के उस्तादों का किया सम्मान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कोटा में गणपति विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और अखाड़ेबाजों के पारंपरिक करतब देखे। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव और अखाड़ों से जुड़ी परंपराओं की सराहना की।

शोभायात्रा में करीब 90 अखाड़े और 200 झांकियां शामिल हैं। अखाड़ेबाजों ने लाठी, तलवार सहित विभिन्न पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। आयोजन के दौरान करीब 150 स्वागत समितियों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

5 किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरेगी शोभायात्रा

शोभायात्रा सूरजपोल से रवाना होकर मोखापाड़ा, कैथूनीपोल, सब्जीमंडी, चारखंभा, रामपुरा और आर्य समाज मार्ग से होते हुए बारहदरी पहुंचेगी। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस जुलूस के लगभग 18 घंटे तक चलने की संभावना है।

प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

अनंत चतुर्दशी जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की गई हैं। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाटर रेंज आईजी हरेंद्र महावर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी व्यवस्थाओं की निगरानी में मौजूद रहे।

शहर में जुलूस मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें तैनात हैं। गणपति बप्पा की विदाई के इस आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: