ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

अनंत चतुर्दशी जुलूस में जेबकतरे सक्रिय, महिला का मंगलसूत्र भी काटा

कैथूनीपोल चौक में भीड़ के बीच वारदातें, दो लोगों की जेब कटी; महिला ने करीब एक तोले का मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायत दी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
अनंत चतुर्दशी जुलूस में जेबकतरे सक्रिय, महिला का मंगलसूत्र भी काटा
अनंत चतुर्दशी जुलूस में जेबकतरे सक्रिय, महिला का मंगलसूत्र भी काटा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कोटा में निकाले जा रहे विशाल जुलूस के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों द्वारा वारदात करने के मामले सामने आए हैं। कैथूनीपोल चौक के पास जुलूस के दौरान दो लोगों की जेब कटने के साथ ही एक महिला के गले से मंगलसूत्र काटकर ले जाने की शिकायत भी पुलिस को मिली है।

जानकारी के अनुसार नयापुरा निवासी विजय जुलूस में शामिल होने के लिए कैथूनीपोल चौक पहुंचा था। इसी दौरान भीड़ में उसकी जेब कट गई। एक अन्य घटना में ब्रजेश की जेब से करीब 3600 रुपये निकाल लिए गए। दोनों पीड़ितों ने घटना के बाद कैथूनीपोल थाने में शिकायत दी।

इसी दौरान एक महिला के गले से मंगलसूत्र काटे जाने का मामला भी सामने आया। पीड़िता काजल घटना के बाद थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। महिला के अनुसार जुलूस के दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से मंगलसूत्र काट लिया। मंगलसूत्र का वजन करीब **एक तोला** बताया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

एक ही क्षेत्र में जुलूस के दौरान जेब कटने और मंगलसूत्र चोरी होने की शिकायतों के बाद पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस शिकायतों के आधार पर घटनाओं की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस की ओर से जुलूस में शामिल लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने मोबाइल, पर्स, जेवरात और अन्य सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: