ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, देवर गिरफ्तार

क्रेशर बस्ती में पानी से भरे भूखंड में मिला था अर्धनग्न शव, तीन स्टार के टैटू से हुई पहचान शक के चलते गला घोंटकर हत्या करने का आरोप, वारदात के बाद कनवास के जंगल में छिपा था आरोपी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, देवर गिरफ्तार
कोटा में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, देवर गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में पानी से भरे भूखंड में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कनवास निवासी देवा (29) के रूप में हुई है। मृतका की पहचान मति उर्फ निशा (29) के रूप में हुई, जिसके दाहिने हाथ पर बने तीन स्टार के टैटू से उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस का आरोप है कि देवा ने शक के चलते महिला की गला घोंटकर हत्या की और शव को पानी से भरे भूखंड में पत्थर से दबा दिया था।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 29 सितंबर को क्रेशर बस्ती में पानी से भरे भूखंड में एक अर्धनग्न और सड़ा हुआ शव मिला था। महिला की पहचान और आरोपी की तलाश के लिए अनंतपुरा थानाधिकारी महेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की गई। पता चला कि घटनास्थल के पास एक मकान में देवा एक महिला के साथ रहता था। घटना के बाद से मकान बंद था और देवा फरार था।

तीन स्टार के टैटू से हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतका के भाई राम हरिजन ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन मति उर्फ निशा की शादी 2018 में रवि कुमार निवासी कनवास से हुई थी। उसके दाहिने हाथ पर तीन स्टार का टैटू बना था। पति की करीब दो महीने पहले मृत्यु हो गई थी। इससे पहले पति के साथ विवाद और मारपीट के कारण वह कुछ समय ओडिशा में अपने मायके में रह रही थी। बाद में उसका देवर देवा उसे कोटा ले आया था। परिजनों को महिला की मौत की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। तस्वीरों में दाहिने हाथ पर बने तीन स्टार के टैटू के आधार पर मृतका की पहचान की गई।

कनवास के जंगल में छिपा मिला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि देवा और मति उर्फ निशा के बीच कथित संबंध थे और देवा उस पर शक करता था। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर की रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानी से भरे भूखंड में डालकर पत्थर से दबा दिया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा और वृत्ताधिकारी उदय सिंह के सुपरविजन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश की। 8 अक्टूबर को सूचना मिली कि आरोपी कनवास के जंगल में छिपा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

कार्रवाई में अनंतपुरा थानाधिकारी महेश कुमार सहित उप निरीक्षक चाबूलाल, कुंदन सिंह, राजेन्द्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: