ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

आर्य समाज ने उपमहापौर विवेक राजवंशी का किया अभिनंदन

वैदिक संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में आर्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका : विवेक राजवंशी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
आर्य समाज ने उपमहापौर विवेक राजवंशी का किया अभिनंदन
आर्य समाज ने उपमहापौर विवेक राजवंशी का किया अभिनंदन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग की ओर से नगर निगम कार्यालय में उपमहापौर विवेक राजवंशी का अभिनंदन किया गया। सभा के महामंत्री चंद्र मोहन कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर कार्यालय में उपमहापौर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजस्थानी पगड़ी, ओम अंकित केसरिया पटका और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती की स्मृति से संबंधित चिन्ह भी भेंट किया।

इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठतम पार्षद गोपालराम मंडा का भी स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक राकेश चड्ढा ने बताया कि प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने उपमहापौर को कोटा में आर्य प्रतिनिधि सभा और विभिन्न आर्य समाज संस्थाओं की ओर से संचालित वैदिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और योग कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और वैदिक संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में आर्य समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आर्य समाज की ओर से किए जा रहे सामाजिक सुधार के कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को उल्लेखनीय बताया।

मीडिया प्रभारी मुकेश चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में वेदविदुषी डॉ. सुदेश आहूजा, आर्य पुरोहित श्योराज वशिष्ठ, युवा प्रभारी किशन आर्य हरियाणा, वेद प्रचार समिति के पीसी मित्तल, आनंदीलाल कुशवाहा, नरेंद्र शर्मा, रामनारायण कुशवाहा, महेंद्र सिंह कोहली, विमलेश आर्य, डॉ. अलका गुप्ता, लीना, रूपा चौधरी, उमा गिरी, पवन चतुर्वेदी, कुंदन अरोड़ा, शम्मी कपूर और यशवंत डौड सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: