ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में ASI का महिला से गाली-गलौच का वीडियो वायरल, नशे में होने का आरोप

पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई की 112 में लगी थी ड्यूटी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में ASI का महिला से गाली-गलौच का वीडियो वायरल, नशे में होने का आरोप
कोटा में ASI का महिला से गाली-गलौच का वीडियो वायरल, नशे में होने का आरोप
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा शहर में एक एएसआई का युवती से कथित बदसलूकी और गाली-गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे झालावाड़ रोड स्थित कोटा हार्ट हॉस्पिटल के आसपास की बताई जा रही है। आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था और उसने बीच सड़क पर युवती से अभद्र व्यवहार किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को समझाने का प्रयास किया तो उसने कथित रूप से उन्हें भी धमकाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि संबंधित एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ है और उसकी ड्यूटी 112 आपातकालीन सेवा में लगी हुई थी। पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

एसपी के अनुसार, उसे निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: